पंजाब

मुख्य सचिव द्वारा दो-दिवसीय वर्कशॉप का उद्घाटन

Posted on

मोहाली – राज्य के नागरिकों को सामाजिक और आर्थिक लाभ बेहतरीन ढंग से मुहैया कराने के लिए पंजाब सरकार द्वारा आज इंडियन बिजऩेस स्कूल, मोहाली में अफ़सरों के लिए दो-दिवसीय वर्कशॉप कराई गई। राज्य के विभिन्न विभागों में और बेहतर तालमेल बना कर प्राथमिकताएँ निर्धारित करने के लिए पंजाब के योजना विभाग द्वारा यह वर्कशॉप कराई जा रही है।इस वर्कशॉप का उद्घाटन राज्य के मुख्य सचिव श्री करन अवतार सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था राज्य की प्रमुख प्राथमिकताएँ हैं और इस तरह के प्रशिक्षण प्रोग्राम सामाजिक जि़म्मदारियों के प्रति हमारे व्यवहार को बदलने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रोग्राम सार्वजनिक कल्याण स्कीमों को और असरदार ढंग से लागू करने में भी सहायक हो सकते हैं।जि़क्रयोग्य है कि दो दिनों की इस वर्कशाप में विभिन्न विषयों सम्बन्धी सैशन रखे गए हैं जिसमें माहिरों द्वारा विचार-विमर्श किया जाना है।इस मौके पर योजना विभाग के प्रमुख सचिव जसपाल सिंह, योजना विभाग के विशेष सचिव दलजीत सिंह मांगट, विभाग के डायरैक्टर सुमित चोपड़ा और डा. पवन मामीदी उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO