पंजाब

राज्य के 6000 गाँवों में छप्पड़ों की सफ़ाई का काम मुकम्मल होने के नज़दीक – तृप्त बाजवा

Posted on

छप्पड़ों की सफ़ाई मुहिम की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जा रही है-अनुराग वर्मा

चण्डीगढ़ – पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने आज यहाँ कहा है कि विभाग द्वारा ‘पंजाब तंदुरुस्त मिशन’ के अंतर्गत राज्य भर में युद्ध स्तर पर चल रही छप्पड़ों की सफ़ाई मुहिम के अधीन अब तक तकरीबन 6000 छप्पड़ों में से गंदा पानी और कीचड़ निकालने का काम शुरू किया गया कार्य मुकम्मल होने के नज़दीक पहुँच गया है।पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री स. तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने इस मुहिम सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के बाकी बचे छप्पड़ों की सफ़ाई का काम भी जल्द शुरू किया जायेगा और राज्य के तकरीबन 15,000 छप्पड़ों को खाली करके बरसातों से पहले साफ़ करने का निर्धारित किया गया लक्ष्य इस महीने के आखिर तक मुकम्मल कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 1000 के करीब गाँवों में छप्पड़ों में से कीचड़ निकालने का शुरू किया गया कार्य भी लगभग 50 प्रतिशत तक मुकम्मल हो चुका है।पंचायत मंत्री स. बाजवा ने छप्पड़ों की सफ़ाई के कार्य की प्रगति रिपोर्ट का जायज़ा लेते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा-निर्देशों पर शुरू की गई इस मुहिम के अंतर्गत जहाँ पंजाब के गाँवों के छप्पड़ों की सफ़ाई होगी वहीं गाँवों के वातावरण को साफ़-सुथरा बनाने में भी यह कदम कारगर साबित होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बरसाती पानी की संभाल का भी यह कार्य काफ़ी सहायक साबित होगा।पंचायत मंत्री ने कहा कि छप्पड़ों की सफ़ाई मुहिम पंजाब सरकार के दो सीनियर अफ़सरों ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा और पंजाब तुंदुरुसत मिशन के डायरैक्टर काहन सिंह पन्नू की सीधी निगरानी अधीन चल रही है, जो प्रतिदिन हर गाँव में चल रहे कार्य की प्रगति रिपोर्ट का खुद जायज़ा लेते हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO