भारत

पीएम मोदी ने केरल के गुरुवायूर मंदिर में की पूजा-अर्चना

Posted on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के त्रिशूर में गुरुवायूर मंदिर में दर्शन किए और यहां मौजूद कृष्ण के बालगोपाल स्वरूप की विशेष पूजा की. प्रधानमंत्री ने मंदिर में तुलादान भी किया कृष्ण के बालगोपाल स्वरूप का दर्शन करने प्रधानमंत्री केरल के त्रिशूर की पावन धरती पर पहुंचे. मालदीव की यात्रा पर रवाना होने से ठीक पहले पीएम मोदी आस्था से ओत-प्रोत दिखे. भुक्ति-मुक्ति की परम कामना, जनसेवा की परम अभिलाषा. गुरुवायुरप्पन परिसर में प्रधानमंत्री परंपरा सूत्र में बंधे लोगों के अभिवादन स्वीकार करते हुए गर्भ गृह में विराजमान गुरुवायुरप्पन की पूजा के लिए पहुंचे. पौराणिक कथाओं के मुताबिक गुरुवायुर का द्वारकाधीश यानि गुजरात से भी विशेष बंधन है. इसी वजह से ये दक्षिण का द्वारकाधीश भी कहलाता है.एक प्रचलित कथा के मुताबिक भगवान कृष्ण ने मूर्ति की स्थापना द्वारका में की थी. एक बार जब द्वारका में भयंकर बाढ़ आई, तो यह मूर्ति बह गई और गुरु बृहस्पति को ये मूर्ति मिली. उन्होंने वायु देव की सहायता से इस प्रतिमा को बचाया और महादेव की आज्ञा से इसकी स्थापना यहां की. प्रधानमंत्री ने मंदिर में तुलाभारम भी किया. प्रधानमंत्री को कमल के फूलों से तोला गया. गुरुवायूर में ही एक जनसभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर से लेकर दक्षिण तक वे भारतीय जनमानस की तरक्की के लिए काम करते रहेंगे.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO