खेल

पाकिस्तान व श्रीलंका का मैच, बारिश की वजह से हुआ रद

Posted on

नई दिल्ली – आइसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का 11वां मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ब्रिस्टल में नहीं खेला जा सका। मैच के दौरान लगातार हो रही बारिश की वजह से पहले टॉस तक नहीं हो पाया। इसके बाद जब बारिश रुकी तब तक काफी देर हो चुकी थी। हालांकि ग्राउंड्समैच की तरफ से मैदान से पानी को निकालने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन इसके बावजूद अंपायरों ने मैदान को खेलने के लायक नहीं समझा और इस मैच को रद कर दिया गया।इस मैच के रद होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए जिसके बाद दोनों टीमों के तीन-तीन अंक हो गए हैं। पाकिस्तान व श्रीलंका दोनों टीमों ने इस विश्व कप में अब तक तीन-तीन मैच खेले हैं जिसमें पाकिस्तान को एक में जीत, एक में हार मिली जबकि एक का कोई नतीजा नहीं निकला। श्रीलंका की टीम की भी ऐसी ही स्थिति है। अंक तालिका में अब श्रीलंका तीसरे व पाकिस्तान चौथे नंबर पर आ गया है। इस विश्व कप का ये पहला ऐसा मुकाबला रहा जो बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO