भारत
तेलंगाना में कांग्रेस को झटका, कांग्रेस के 12 विधायक टीआरएस में शामिल
तेलंगाना में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, कांग्रेस के 12 विधायक टीआरएस में शामिल हो गए। विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को टीआरएस में विलय की दी चिठ्ठी।
तेलंगाना में कांग्रेस के 12 विधायकों ने विधानसभा स्पीकर से तेलंगाना राष्ट्र समिति में विलय की मांग की है। इसके लिए उन्होंने स्पीकर से मुलाकात कर अपना पत्र भी सौंपा है। तेलंगाना में कांग्रेस के पास कुल 18 विधायक हैं।टीआरएस के साथ मर्जर के लिए पार्टी के 12 विधायकों के तैयार होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस इससे लोकतांत्रिक तरीके से निपटेगी।