संसार

सीरिया में हवाई हमलों में 10 लोगों की मौत

Posted on

उत्‍तरी हमा में हुए हमले में एक अन्‍य नागरिक भी मारा गया सीरिया के उत्‍तर-पश्चिम क्षेत्र में कल हवाई हमलों और तोपों से गोले दागे जाने से कम से कम दस नागरिक मारे गए हैं। सीरिया स्थित मानवाधिकार निगरानी इकाई ने बताया कि सीरियाई बलों के इन हमलों में इदलिब प्रान्‍त के कफ्र बीड कस्‍बे में छह लोग मारे गए। इनमें दो बच्‍चे भी हैं। उत्‍तरी हमा में हुए हमले में एक अन्‍य नागरिक भी मारा गया। कल के हमले सीरिया के उत्‍तर -पश्चिम हिस्‍से में हिंसा की बढ़ती घटनाओं के बीच हुए। यह हिस्‍सा अलकायदा के सहयोगी हयात तहरीब अल शाम नियंत्रित इलाका है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO