पंजाब
श्री गुरू अर्जुन देव जी के शहादत पर्व के अवसर पर स्पीकर राणा केपी सिंह द्वारा श्रद्धाँजलि भेंट
चंडीगढ़ – पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने पाँचवे पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी को उनके शहादत पर्व के अवसर पर श्रद्धाँजलि भेंट की।लोगों को गुरू जी के मानवता, समानता और सांसारिक भाईचारे के आदर्शों को अपनाने की अपील करते हुए राणा केपी सिंह ने कहा कि गुरू साहिब का आध्यात्मिक दर्शन और शिक्षाएं हमेशा मानवता को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेंगी और गुरू जी की शिक्षाओं की सार्थकता सदियों से बरकरार है। स्पीकर ने कहा कि गुरू साहिब जी की अतुल्य शहादत मानवीय मूल्यों के लिए स्वयं को न्यौछावर करने के लिए सदा प्रेरित करती रहेगी।