व्यापार

विजीलैंस द्वारा मार्केट कमेटी का सेक्रेट्री 30 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Posted on

चंडीगढ़ – विजीलैंस ब्यूरो पंजाब द्वारा आज मार्केट कमेटी लुधियाना में तैनात सचिव अमनदीप सिंह को 30 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सचिव अमनदीप सिंह को शिकायतकर्ता गुरकमल सिंह, निवासी जि़ला लुधियाना की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू किया गया। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उसकी राजा लशन नाम की कंपनी है जो नई सब्ज़ी मंडी लुधियाना में स्थित है। व्यापार सम्बन्धी रोज़मर्रा की माल की गाड़ीयां आती हैं। इन गाड़ीयों में जो माल आता है उस सम्बन्धी उसे परेशान करने और उसका रेट और भार कम लिखने और ऐंट्रीयां भी कम दर्ज करने के बदले सैक्रेट्री मार्केट कमेटी अमनदीप सिंह संधू ने 50,000 रुपए की रिश्वत की माँग की और सौदा 30,000 रुपए में तय हुआ है।विजीलैंस द्वारा पड़ताल के उपरांत उक्त सचिव को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 30 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दोनों दोषियों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO