मनोरंजन

पंगा की शूटिंग के दौरान ऋचा के बचपन की यादें ताज़ा

Posted on

मुंबई – अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने बेहतरीन अभिनेत्री के रूप में जबरदस्त प्रतिष्ठा अर्जित की है। हालाँकि बहुत कम ही लोग जानते हैं कि उनके इस मुकाम तक की यात्रा कैसी रही है। अभिनेत्री मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी जड़ों के साथ बेहद खास रिश्ता बनाए रखा है। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने सह अभिनेता अक्षय खन्ना के साथ मुंबई में धारा 375 की शूटिंग पूरी की।2019 उनका अब तक का सबसे व्यस्त साल रहा है, हाल ही में सुनने में आया था कि ऋचा सेक्शन 375 और अश्विनी अय्यर तिवारी की पंगा की शूटिंग के बीच उलझी हुई हैं। ऋचा को राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ियों द्वारा कबड्डी के कठोर प्रशिक्षण से गुज़रना पड़ा और फिर उन्होंने भोपाल में अपना पहला शेड्यूल पूरा किया और अब दूसरा शेड्यूल पहले दिल्ली में और उसके बाद कोलकाता में रखा जाएगा। ऋचा अपने गृहनगर दिल्ली में फिल्म की शूटिंग के लिए बहुत ही उत्साहित हैं, और अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए दिल्ली लौटना तो उनके लिए हमेशा खुशी की बात होती है। ऋचा यह दिलचस्प संयोग सुनकर नॉस्टैल्जिक और खुशी से अचंभित रह गईं थीं कि वे दिल्ली में अपने ही प्री स्कूल में शूटिंग करने जा रही हैं।ऋचा ने दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी और फिर दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर अपनी बाकी की शिक्षा पूरी की। लेकिन किसी स्कूल में एडमिशन से पहले एक छोटे बच्चे के रूप में ऋचा लेडी इरविन कंपाउंड, 1688 बैरक, नई दिल्ली के प्री स्कूल सरस्वती पुरी नर्सरी स्कूल में रहीं थीं, जहाँ अब उन्हें अपनी फिल्म की शूटिंग करने का मौका मिला है।जब ऋचा से पूछा गया तो उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, “यहां शूट करते हुए मैं यादों की बाढ़ जैसा महसूस कर रही हूं। मेरी मां लेडी इरविन कॉलेज में पढ़ाती थीं। इसलिए उन्होंने मुझे इस प्री-स्कूल में डाल दिया। आज जब मैं यहां वापस लौटी हूँ, मैं उस सैंडपिट और स्लाइड को पहचान गई जहां मैं खेला करती थी। बगीचा अभी भी उतना ही सुंदर है जितना कि तब हुआ करता था, और मैं अपनी क्लास में भी गई। यह सब नॉस्टैल्जिक और बहुत ही खास था। “

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO