क्रिकेट

युजवेंद्रा चहल का दक्षिण अफ्रीका पर कहर, एक ओवर में किए दो शिकार

Posted on

नई दिल्ली – 12 वें विश्व कप के आठवें मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय रिस्ट स्पिनर युजवेंद्र चहल का कहर फिर से प्रोटियाज टीम पर टूटा। चहल ने पिछले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी इस टीम के बल्लेबाजों को जमकर अपनी उंगलियों पर नचाया था। चहल दक्षिण अफ्रीका में काफी सफल रहे थे और इस टीम के बल्लेबाजों के लिए खौफ बन गए थे। इस विश्व कप में भी उन्होंने प्रोटियाज के खिलाफ अपनी ऐसी ही छवि बनाए रखी। एक ओवर में चहल ने किए दो शिकार;-भारतीय टीम को इस मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दो सफलताएं जल्दी-जल्दी दिला दी। बुमराह ने टीम को दो अहम बल्लेबाज हाशिम अमला और क्विंट न डी कॉक को आउट कर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 24 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे और इसके बाद तीसरे विकेट के लिए कप्तान फॉफ डू प्लेसी और वैन डर दुसें के बीच अच्छी साझेदारी पनपने लगी थी। इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी कर दी थी और इसके तोड़ने की जरूरत थी। इस साझेदारी को तोड़ा चहल ने। पहली पारी के 20वें ओवर को फेंकने की जिम्मेदारी चहल को दी गई। इस ओवर में चहल ने अपने कप्तान को डबल खुशी दे दी और इस ओवर की पहली ही गेंद पर वैन डर दुसें को बेहतरीन तरीके से बोल्ड कर दिया। वैन डर ने कुलदीप की गेंद को रिवर्स स्वीप करने का प्रयास किया, लेकिन वो चूक गए और बोल्ड हो गए। वहीं इस ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डू प्लेेसी को भी बोल्ड कर दिया। डू प्लेसी ने 38 रन की पारी खेली थी जबकि वैन डर दुसें ने 22 रन की पारी खेली थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO