संसार

अमेरिकी सदन की अध्यक्षता करने वाली पहली दक्षिण एशियाई बनीं प्रमिला जयपाल

Posted on

वाशिंगटन – अमेरिका में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद प्रमिला जयपाल (53) संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा की अध्यक्षता करने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बन गई हैं। जयपाल संसद में वाशिंगटन डीसी का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला भी हैं। 2015 से 2017 के बीच वह वाशिंगटन प्रांत की सीनेट की भी सदस्य रही थीं।जयपाल ने मंगलवार को स्पीकर नैंसी पेलोसी की जगह सदन की कार्यवाही का संचालन किया। उन्होंने ट्विटर पर इसका छोटा वीडियो भी शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘आज मैं प्रतिनिधि सभा की अध्यक्षता करने वाली पहली दक्षिण-एशियाई महिला बन गई हूं।सदन का संचालन करना और अमेरिकी इतिहास की सबसे विविध संसद में सेवा देना मेरे लिए बहुत ही गौरवपूर्ण है।’ मध्यावधि चुनाव के बाद विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी संसद के निचले सदन में बहुमत में आ गई है। इसके बाद इस साल जनवरी में पार्टी सांसद पेलोसी को निचले सदन का स्पीकर बनाया गया था।पार्टी के अन्य सदस्य भी बारी-बारी से अस्थायी तौर पर स्पीकर की भूमिका निभाते हैं। इसी क्रम में जयपाल को भी सदन की अध्यक्षता करने का मौका मिला।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO