भारत

अमरनाथ यात्रा से पहले घाटी में ऑपरेशन ऑल आउट तेज

Posted on

श्रीनगर – अंसार-गजवात-उल-हिंद के कमांडर जाकिर मूसा को ढेर करने के बाद अब कश्मीर में सक्रिय हिज्ब के डिवीजनल कमांडर रियाज नायकू, अल-बदर के कमांडर जावेद, जैश के उमर और जाहिद अफगानी समेत प्रमुख कमांडर सुरक्षाबलों के राडार पर हैं। सुरक्षाबलों ने 10 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची तैयार की है। इसमें दो विदेशी आतंकी भी हैं। सुरक्षाबल इस साल अब तक कश्मीर में 100 से अधिक आतंकियों को ढेर कर चुके हैं।बता दें कि सुरक्षाबल एक रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। आतंक का चेहरा बन चुके इन मोस्ट वांटेड आतंकियों के सफाए से वे स्थानीय युवाओं की आतंकी संगठनों में भर्ती रोकने के साथ यह संदेश देना चाहते हैं कि ‘जो भी बंदूक उठाएगा, मारा जाएगा’। कश्मीर में करीब 275 आतंकी सक्रिय हैं। इनमें से करीब 190 स्थानीय हैं।
सबसे ज्यादा 15 लाख का इनाम है रियाज नायकू पर:-मोस्ट वांटेड की सूची में सबसे ऊपर हिज्ब का रियाज नायकू है। डबल-ए श्रेणी का आतंकी रियाज नायकू का कोड जुबैर उल इस्लाम है। नायकू ने ही बीते साल कश्मीर घाटी में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के परिजनों को अगवा कर सनसनी फैला दी थी। कई लोग दावा करते हैं कि वह कश्मीर में हिज्ब का ऑपरेशनल कमांडर मुहम्मद बिन कासिम है, लेकिन वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, रियाज नायकू और मुहम्मद बिन कासिम दोनों अलग-अलग हैं। 2012 से सक्रिय नायकू पुलवामा का रहने वाला है और उस पर सबसे ज्यादा 15 लाख रुपये इनाम है।
वसीम और अशरफ पर सात-सात लाख का इनाम:-सुरक्षाबलों ने दूसरे नंबर पर लश्कर के स्थानीय डिवीजनल कमांडर वसीम अहमद उर्फ ओसामा को रखा है। उस पर सात लाख का इनाम है। वहीं, अनंतनाग में टेंगपा कोकरनाग का रहने वाला मोहम्मद अशरफ खान उर्फ अशरफ मौलवी उर्फ मंजूर उल हक उर्फ मंसूर उल इस्लाम तीसरे नंबर पर है।
डबल-ए श्रेणी का आतंकी है मेहराजुद्दीन;-उत्तरी कश्मीर के बारामुला का हिज्ब कमांडर मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद 12वीं पास है। डबल-ए श्रेणी में सूचीबद्ध मेहराजुद्दीन सोपोर का रहने वाला है। उसके कथित तौर पर पाकिस्तान जाने की खबर थी। उसे सूची में शामिल करना बताता है कि वह लौट आया है।
सैफुल्ला संभाल रहा श्रीनगर में हिज्ब की कमान:-श्रीनगर में हिजबुल मुजाहिदीन की कमान संभाल रहे सैफुल्ला मीर उर्फ डॉ. सैफ की उम्र करीब 29 साल है। 12वीं पास सैफुल्ला पुलवामा का रहने वाला है। सैफुल्ला करीब एक साल पहले हिज्ब का कमांडर बना और श्रीनगर में हिज्ब के कैडर को सक्रिय कर रहा है।
अशरफ की एसेंजियों के पास भी ज्यादा जानकारी नहीं:-पुलवामा में सक्रिय अशरफ उल हक भी डबल ए-श्रेणी का हिज्ब का 12 लाख का इनामी आतंकी है। लेकिन उसके बारे में सुरक्षा एजेंसियों को भी ज्यादा जानकारी नहीं है। वह करीब एक साल पहले पुलवामा में सक्रिय हुआ था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO