क्रिकेट
भारत ने द.अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर अपना पहला मैच जीता
भारत ने वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। उसने बुधवार को साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम पर खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में 9 विकेट पर 227 रन बनाए। टीम इंडिया ने 47.3 ओवर में 4 विकेट पर 230 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत ने वर्ल्ड कप में छठी बार अपना ओपनिंग मैच जीता है। उसका अगला मुकाबला 9 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा।