मनोरंजन

कैटरीना बोलीं- फिल्म साइन करने से पहले डायरेक्टर के सामने रखी थी रोल को लेकर शर्त

Posted on

कटरीना कैफ का कहना है कि सलमान खान स्टारर भारत साइन करने से पहले उन्होंने डायरेक्टर अली अब्बास जफर के सामने एक शर्त रखी थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मैंने अली से कहा था कि अगर किरदार मजबूत होगा, तभी मैं फिल्म का हिस्सा बनूंगी।” पहले प्रियंका चोपड़ा को इस रोल के लिए कास्ट किया गया था। लेकिन शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले ही निक जोनास से सगाई के लिए वो इससे बाहर हो गई थीं। इसके बाद अली ने कटरीना को फिल्म ऑफर की थी।
कटरीना बोलीं- यह मेरे करियर का सबसे बेहतर रोल
इंटरव्यू में किरदार के बारे में बताते हुए कटरीना ने कहा, “कुमुद रैना वह रोल है, जिसके लिए मुझे काफी तैयारी और वर्कशॉप अटेंड करनी पड़ीं। क्योंकि यह चुनौतीपूर्ण रहा। फिल्म में किरदार 40 साल तक चलता है। इसके अलावा यह बड़े बजट की हॉलिडे रिलीज है, इसलिए ज्यादातर दर्शकों तक पहुंचेगी।” कटरीना आगे कहती हैं, “मैं गलत हो सकती हूं, लेकिन यह मेरे करियर का सबसे बेहतर रोल है। ऐसे कई उदाहरण है, जहां सलमान खान की फिल्मों में किसी और एक्टर को ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं मिलता। लेकिन किस्मत से मुझे फिल्में मजबूत किरदार के साथ मिलीं।”
सूर्यवंशी को लेकर भी की कटरीना ने बात – कटरीना ने इस इंटरव्यू में अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी को लेकर भी बात की। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में वो अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी। कटरीना कहती हैं, “मेरी इच्छा रोचक किरदार निभाने की है। लेकिन एक ही वक्त में मैं उन फिल्मों के साथ भी संतुलन बना सकती हूं, जो मजेदार हैं। रोहित और मैं पिछले 9 साल से साथ काम करने की प्लानिंग कर रहे थे। हमें लगा कि साथ आने के लिए यह फिल्म सही रहेगी। मुझे वह संदेश बहुत पसंद आया, जो रोहित इस फिल्म में देने की कोशिश कर रहे हैं। यह सिर्फ ग्लैमरस किरदार नहीं है।” भारत 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जबकि सूर्यवंशी 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO