पंजाब

गुरू अर्जुन देव जी की अनूठी शहादत सबके लिए प्रेरणा का स्रोत: सुखजिन्दर सिंह रंधावा

Posted on

सहकारिता मंत्री ने मार्कफैड द्वारा लगाई गई ठंडे मीठे जल की छबील का किया उद्घाटन

चंडीगढ़ – पाँचवें पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहादत पर्व को समर्पित मार्कफैड द्वारा आज सैक्टर 35 स्थित अपने मुख्यालय में ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई और चने व हलवे के प्रसाद का लंगर परोसा गया। मार्कफैड कार्यालय में हर साल लगाई जाती इस छबील का उद्घाटन सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा किया गया।मार्कफैड के साप्ताहिक चल रहे टी.वी. और रेडियो कार्यक्रम ‘सुंदर पंजाब’ के चौथे वर्ष की पहली किश्त में 8 जून को डी.डी.पंजाबी पर प्रसारित होने वाले प्रोग्राम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री स. रंधावा ने मार्कफैड के कर्मचारियों के इस कदम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु अर्जुन देव की अनूठी शहादत हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि गुरू साहिब ने अपना जीवन मानवता और धर्म की रक्षा के लिए कुर्बान किया। उनकी अतुल्य शहादत को सजदा करते हुए हमें गुरू साहिब द्वारा दी गई शिक्षाओं और सिद्धांतों पर चलना चाहिए।इस अवसर पर हुई अरदास में सहकारिता मंत्री के अलावा रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं श्री विकास गर्ग, मार्कफैड के प्रशासनिक निदेशक श्री वरुण रूज़म, पंजाब राज्य कृषि विकास बैंक के प्रशासनिक निदेशक श्री चरणदेव सिंह मान, पंजाब राज्य सहकारी बैंक के प्रशासनिक निदेशक डा.एस.के.बातिश, मार्कफैड के अतिरिक्त प्रशासनिक निदेशक (जनरल) श्री राहुल गुप्ता, अतिरिक्त प्रशासनिक निदेशक श्री बाल मुकन्द शर्मा और चीफ़ मैनेजर (पर्सोनल) श्री परमजीत सिंह भी उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO