संसार

अमेरिका बिना किसी पूर्व शर्त के ईरान से बातचीत के लिए तैयार

Posted on

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच पोम्पियो का यह ताजा बयान, अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि अमेरिका बिना किसी पूर्व शर्त के ईरान से बातचीत के लिए तैयार हैअमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि अमेरिका बिना किसी पूर्व शर्त के ईरान से बातचीत के लिए तैयार है स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पोम्पियो ने यह बात कही। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच पोम्पियो का यह ताजा बयान आया है।अमेरिका ने ईरान की कथित और अस्पष्ट धमकी से निपटने के लिए संयुक्त अरब अमरात के फुजेराह तट पर युद्धपोत और बी-52 बमवर्षक तैनात कर दिए थे। इस बीच ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैय्यद अब्बास मौसवी ने कहा कि अमेरिका को ईरान के प्रति अपना गलत दृष्टिकोण बदलना चाहिए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO