खेल

नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

Posted on

वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जोकोविच ने पुरुष सिंगल्स के चौथे दौर में जर्मनी के युवा ज्यां लेनार्ड स्ट्रफ को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-2 से मात दी. यह मैच एक घंटे 33 मिनट तक चला. क्वार्टर फाइनल में जोकोविच का सामना इटली के फेबियो फोगनिनी और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।जापान के केई निशिकोरी भी पुरुष सिंगल्स में अंतिम-8 में पहुंचने में सफल रहे हैं। निशिकोरी ने बेहद कड़े संघर्ष के बाद रोमांचक मैच में फ्रांस के बेनोइट पाइरे को मात दी. इस यह मैच तीन घंटे 55 मिनट तक चला, जिसे निशिकोरी ने 6-2, 6-7, 6-2, 6-7, 7-5 से अपने नाम किया। केई निशिकोरी क्वार्टर फाइनल में स्पेन के राफेल नडाल का सामना करेंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO