पंजाब

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से सावधान रहने की सलाह

Posted on

विभाग द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ़ सख्त कार्यवाही की जाएगी

चंडीगढ़ – सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के ध्यान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों और ग़ैर सरकारी संगठनों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है, जिस सम्बन्धी विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए ऐसे किसी भी गुंमराह करने वाले प्रचार से परहेज़ करने की सलाह दी है। विभाग ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ़ सख्त कार्यवाही करने की बात करते हुए कहा है कि यदि आम लोगों को कोई असामाजिक तत्व स्कीम का फ़ायदा पहुंचाने की बात करता है तो वह विभाग के ध्यान में लाएं जिससे उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाये।सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों और ग़ैर सरकारी संगठनों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम के अधीन नकद पैसा मिलने के नाम पर फार्म बेचे जा रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि विभाग द्वारा इस स्कीम अधीन कोई भी नकद राशि नहीं दी जाती। ऐसा प्रचार करने वाला व्यक्ति लोगों के साथ धोखा कर रहा है। विभाग द्वारा कहा गया है कि ऐसा प्रचार करने वाले व्यक्ति के खि़लाफ़ पुलिस रिपोर्ट की जायेगी। विभाग ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा है कि वह स्कीम के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से सावधान रहें और अपनी कोई भी निजी जानकारी जैसे कि आधार कार्ड, बैंक खाता, फ़ोन नंबर, ईमेल आदि साझा न करें।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO