भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि

Posted on

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीद पुलिस जवानों के साहस और समर्पण को नमन किया।

गृह मंत्री अमित शाह आज राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले अमित शाह ने कल केंद्रीय गृह मंत्री का कार्यभार संभाला। गृह मंत्रालय की ज़िम्मेदारी संभालने के बाद दूसरे दिन उन्होने पुलिस स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्य बलिदान देने वाले जवानों के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से नमन किया। दिल्ली स्थित इस पुलिस स्मारक को साल 2018 में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया था। 21 अक्टू. को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक दिवस के दिन उन्होने स्मारक और संग्रहालय को समर्पित किया था। दरअसल साल 1959 में 21 अक्टू. के दिन ही लद्दाख हॉट स्प्रींग में पुलिस जवानों ने चीनी सैनिकों से मुक़ाबला किया और शहीद हो गए थे। पुलिस बल के इस समर्पण और अद्म्य साहस को सम्मान देने के लिए इस दिन को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक घोषित किया गया था। लेकिन पुलिस बल के लिए कोई स्मारक नहीं था। गृह मंत्री ने वहां स्थित संग्रहालय का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होने आगन्तुक पुस्तिका में अपने विचार भी साझा किए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO