भारत

बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार, जेडीयू कोटे से सभी 8 मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ।

Posted on

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल के कई विधायकों के सांसद बन जाने के बाद खाली हुए मंत्री पद भरने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी जेडीयू के 8 विधायकों को मंत्री बनाया। इनमें नरेंद्र नारायण यादव, श्याम रजक, अशोक चौधरी, बीमा भारती, संजय झा, रामसेवक सिंह, नीरज कुमार और लक्ष्मेश्वर राय के नाम शामिल हैं।राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। लोकसभा चुनाव में नीतीश सरकार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को मुंगेर लोकसभा क्षेत्र जबकि आपदा और लघु सिंचाई मंत्री दिनेश चंद्र यादव के मधेपुरा से और मत्स्य संसाधन मंत्री पशुपति कुमार पारस के हाजीपुर से सांसद चुने जाने के बाद ये मंत्रालय खाली हो गए थे।इससे पहले ही मुज़फ्फरपुर बालिका गृह मामले में नाम आने के कारण मंजू वर्मा को समाज कल्याण मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO