पंजाब

सीनियर पत्रकार मनमोहन सिंह को नम आँखों से किया विदा

Posted on

मुख्यमंत्री, एस.आई.पी.आर. और डी.आई.पी.आर. की ओर से पार्थिव शरीर पर फूलमालएं भेंट करके दी गई श्रद्धांजलि
चंडीगढ़ – सीनियर पत्रकार स. मनमोहन सिंह जिनका बीते दिन देहांत हो गया था, को आज नम आँखों से विदा किया गया। यहाँ के सैक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में स. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव और डायरैक्टर की ओर से विभाग के डिप्टी डायरैक्टर डा. अजीत कंवल सिंह हमदर्द और स. रणदीप सिंह आहलूवालीया ने पार्थिव शरीर पर फूलमालएं भेंट करके श्रद्धाँजलि दी। पंजाब पब्लिक रिलेशंज़ ऑफिसर्ज़ एसोसिएशन के प्रधान नवदीप सिंह गिल ने एसोसिएशन की तरफ़ से परिवार के साथ दुख साझा किया।सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकारिता के स्तंभ के तौर पर जाने जाते स. मनमोहन सिंह (62) का बीती रात देहांत हो गया था। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक बेटी छोड़ गए। पत्रकारिता क्षेत्र में स. मनमोहन सिंह शांत और हसमुख स्वभाव और कड़ी मेहनत करने के तौर पर जाने जाते थे। आज उनके अंतिम संस्कार के समय प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार, समाज सेवी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO