पंजाब
पंजाब ने मनाया विश्व दूध दिवस
माता-पिता अपने बच्चों को सॉफ्ट ड्रिंक्स की जगह दूध पीने के लिए प्रेरित करें: बलबीर सिद्धू
चंडीगढ़ – अपने बच्चों को दूध पीने के लिए प्रेरित करने के लिए यह बिल्कुल उपयुक्त समय है क्योंकि वह कई बाजारू ताकतों के बहकावे में आकर दूध से दूर होते जा रहे हैं। बच्चों को इस सत्य से अवगत करवाने की ज़रूरत है कि दूध एक कुदरती तत्व है जो कि बहुत पौष्टिक है और शरीर को बहुत तेज़ी से शक्ति प्रदान करता है। उनको सॉफ्ट ड्रिंक्स आदि पीने से मना करना चाहिए जिनको पीने की आदत के कारण नयी पीढ़ी की सेहत बुरी तरह से प्रभावित होती जा रही है। सभी माता-पिताओं को यह पुरज़ोर अपील पशु पालन और डेयरी विकास विभाग मंत्री श्री बलबीर सिद्धू ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्निकल टीचर्ज ट्रेनिंग एंड रिर्सच, सैक्टर 26 में विश्व दूध दिवस के अवसर पर करवाए गए सैमीनार में अपने भाषण के दौरान की।इसके साथ ही श्री सिद्धू ने सभी किसानों को अपनी आय बढ़ाने हेतु डेयरी फार्मिंग को सहायक पेशे के तौर पर अपनाने की भी सलाह दी। उन्होंने किसानों को दूध की उत्पादन कीमत में कटौती करने और संगठित क्षेत्र में दूध की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालातों के अनुसार किसानों को दुधारु पशुओं की संख्या बढ़ाने की जगह दूध के उत्पादन में विस्तार करने की ज़रूरत है।विश्व दूध दिवस के ख़ुशी भरे मौके पर पंजाब डेयरी विकास बोर्ड की तरफ से इंडियन डेयरी एसोसिएशन नॉर्थ जोन (पंजाब चैप्टर), मिल्कफैड पंजाब और संस्थापक मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी, पटियाला के सहयोग से तारीख़ 1 जून 2019 को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिर्सच, सैक्टर 26 में ‘भारत के डेयरी क्षेत्र का स्थायी विकास’ विषय पर सैमीनार आयोजित किया गया। यह सैमीनार करवाने का बहुआयामी मंतव्य मानवीय जीवन के लिए दूध के महत्व और पंजाब के डेयरी क्षेत्र के स्थायी विकास के लिए योग्य नीतियाँ और विस्तार प्रोग्रामों को लागू करने की गतिविधियों को और तेज़ करना था। यह सैमीनार पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास विभाग के सचिव श्री राज कमल चौधरी के नेतृत्व में करवाया गया। इंडियन डेयरी एसोसिएशन नॉर्थ जोन की नुमायंदगी श्री रमेश कुमार चुघ, मैंबर आई.डी.ए (नोर्थ जोन) की तरफ से की गई। देश के प्रसिद्ध डेयरी चिंतकों और गुरू अंगद देव वैटरनरी एंड एनिमल सायंसिज़ यूनिवर्सिटी के तकनीकी माहिरों के अलावा प्राईवेट /पब्लिक और सहकारी क्षेत्र के प्रसिद्ध डेयरी टैक्नोक्रेटों ने इस मौके पर पंजाब में डेयरी धंधों के साथ जुड़े लोगों के साथ अपने विचार साझे किये। इस सैमीनार ने पंजाब राज्य के डेयरी किसानों और डेयरी प्रोफैशनल्ज़ को राज्य को देश के डेयरी उद्योग में अगुआ राज्य बनाने, स्थायी दूध उत्पादन और राज्य के डेयरी किसानों की भलाई को प्रथमिकता देने के लिए एक ठोस संदेश दिया।स. बलबीर सिंह सिद्धू, कैबिनेट मंत्री, पशु पालन, मछली पालन, डेयरी विकास और श्रम विभाग पंजाब ने इस सैमीनार में बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की। उन्होंने डेयरी विकास विभाग और सह -आयोजकों की इस सैमीनार का आयोजन करने के लिए सराहना की और कहा कि इस विचार-विमर्श से राज्य के डेयरी किसानों और दूसरे डेयरी उद्यमियों को राज्य में डेयरी क्षेत्र के विकास, दूध उत्पादकों की भलाई, साफ़ दूध का उत्पादन और ऐसे प्रयासों की स्थिरता की ओर एक कीमती संदेश भेजने में सहायक होगा।श्री राज कमल चौधरी, सचिव, पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास विभाग की तरफ से इस सैमीनार की अध्यक्षता की गई। उनकी तरफ से अपने भाषण में पंजाब के डेयरी क्षेत्र के इतिहास और पिछले कुछ सालों के दौरान इस क्षेत्र के विकास की ओर उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों संबंधी इस सैमीनार में शामिल लोगों को अवगत करवाया और बताया कि पंजाब सरकार डेयरी किसानों और डेयरी उद्योग में नये मानक स्थापित करने और डेयरी विस्तार गतिविधियों को तेज़ करने के लिए नयी नीतियों और तकनीकों को प्रथमिकता दे रही है। उनके द्वारा सरकार की इस पहल को कामयाब बनाने के लिए राज्य के डेयरी क्षेत्र के साथ जुड़े लोगों, तकनीकी माहिरों और डेयरी टैक्नोक्रैट्स को अपना कीमती सहयोग देने के लिए अपील की गई।इस मौके पर श्री काहन सिंह पन्नू, आई.ए.एस, सचिव, कृषि विभाग और मिशन डायरैक्टर, मिशन तंदुरुस्त पंजाब द्वारा अपने भाषण में मिलावट के खतरे संबंधी जि़क्र किया गया। उन्होंने डेयरी प्रोफैशनलों को दूध की मिलावट के विरुद्ध लड़ाई में मिशन तंदुरुस्त पंजाब का सहयोग करने की अपील की। उनके द्वारा पिछले साल के दौरान मिशन तंदुरुस्त पंजाब अधीन मिलावटखोरी से सम्बन्धित हल किये गए कई मुद्दों पर प्रकाश डाला गया। श्री उत्तम कुमार, मैनेजिंग डायरैक्टर (हैड क्र्वाटर), मिल्कफैड द्वारा इस अवसर पर उपस्थित डेयरी विज्ञानी, माहिरों, चिंतक और दूसरे लोगों को राज्य के सहकारी क्षेत्र में मिल्कफैड के मिल्क प्लांट और कैटल फीड प्लांटों द्वारा राज्य में बढिय़ा दूध उत्पादन, दूध उत्पादक किसानों और दूध के मंडीकरन में डाल जाने वाले महत्वपूर्ण योगदान बारे अवगत करवाया गया।श्री ए.के. श्रीवास्तव, प्रसिद्ध डेयरी माहिर और पूर्व डायरैक्टर, राष्ट्रीय डेयरी खोज संस्था, करनाल द्वारा इस मौके पर की-नोट एड्रेस दिया गया। उनके द्वारा डेयरी विकास विभाग, मिल्कफैड पंजाब और सहआयोजकोंं को इस सैमीनार की बधाई देते हुए कहा गया कि वल्र्ड मिल्क डे के मौके पर किये जा रहे इस प्रयास से पंजाब में डेयरी क्षेत्र के विकास और ऐसे विकास को कायम रखने के लिए लोगों को उत्साह मिलेगा। उनके द्वारा डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों से अपील की गई कि वह पंजाब में डेयरी के विकास और डेयरी किसानों की भलाई के लिए मिलजुल कर ठोस प्रयास करें।स. इन्द्रजीत सिंह, डायरैक्टर डेयरी विकास विभाग पंजाब और चेयरमैन, इंडियन डेयरी एसोसिएशन (नोर्थ जोन) पंजाब चैप्टर द्वारा मुख्य मेहमान, अन्य प्रमुख शख्सियतों, तकनीक माहिरों, विभागीय कर्मचारियों, डेलिगेट्स, प्रैस और मीडिया का इस मौके पर धन्यवाद किया गया। उनके द्वारा वल्र्ड मिल्क डे की महत्ता पर रौशनी डालते हुए बताया गया कि इस दिन पूरे विश्व में डेयरी क्षेत्र के साथ जुड़े लोगों द्वारा की जाने वाली गतिविधियां दूध को मानवीय स्वास्थ्य के लिए ख़ुराक के एक मुख्य तत्व के तौर पर उत्साहित करने और डेयरी उत्पादकों की ख़ुशहाली को कायम करने के लिए कीमती योगदान डाल रही हैं। उनके द्वारा इंडियन डेयरी एसोसिएशन (नोर्थ जोन), मिल्कफैड पंजाब, संस्थापक मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के अधिकारी का भी सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया गया।डा. नीतिका गोयल, सहायक प्रोफ़ैसर, गुरू अंगद देव वैटरनरी यूनिवर्सिटी द्वारा दूध में पाए जाने वाले तत्वों और इनके मानवीय स्वास्थ्य के लिए गुणकारी लाभों संबंधी विस्तार में श्रोताओं को अवगत करवाया गया।इस अवसर पर पशु पालन मंत्री के राजनैतिक सचिव श्री हरकेश चंद शर्मा भी उपस्थित थे।