संसार

खत्म होगी अमेरिका से भारत को मिलने वाली व्यापारिक छूट

Posted on

अमेरिका ने भारत को मिले सामान्य तरजीही प्रणाली दर्जे को खत्म कर दिया है। अमेरिका का ये फैसला पांच जून से लागू हो जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इसकी घोषणा की है। ट्रंप ने चार मार्च को इस बात का ऐलान किया था कि वह जीएसपी कार्यक्रम से भारत को बाहर करने वाले हैं। जेनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रिफरेंसेज या सामान्य तरजीही प्रणाली (जीएसपी) अमेरिका की ओर से बाकी देशों को बिजनेस में दी जाने वाली छूट की सबसे पुरानी और बड़ी प्रणाली है। इसके तहत दर्जा पाने देशों को हजारों सामान बिना किसी शुल्क के अमेरिका को एक्सपोर्ट करने की छूट मिलती है। व्हाइट हाउस की घोषणा के मुताबिक भारत का जीएसपी दर्जा 5 जून 2019 को खत्म हो जाएगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO