पंजाब
विजीलैंस ने रिश्वत लेते हुए दो एएसआईज़ को रंगे हाथों दबोचा
चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अर्बन अस्टेट थाना, पटियाला में तैनात ए.एस.आई. शमशेर सिंह और वूमन सैल थाना पटियाला में तैनात ए.एस.आई. रणजीत सिंह को 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोनों सहायक थानेदारों को शिकायतकर्ता रुपिंदर सिंह निवासी गाँव धबलान, पटियाला की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाजिमों द्वारा उसके परिवार के खि़लाफ़ दर्ज केस में मदद करने और जांच रिपोर्ट उसके हक में करने के बदले 50,000 रुपए की माँग की जा रही है जबकि वह पहले ही 10,000 रुपए पहली किश्त के तौर पर अदा कर चुका है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी सहाहक थानेदारों को दो सरकारी गवाहों की हाजऱी में दूसरी किश्त के 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि उक्त दोषियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।