पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की शर्तों में ढील देने लिए मोदी को पत्र

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की शर्तों में ढील देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनकी निजी दखलअन्दाज़ी की माँग की जिससे योजना के घेरे में और ज्य़ादा ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों को लाया जा सके। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि एस.ई.सी.सी. के अंतर्गत कच्चे मकान की परिभाषा बहुत सीमित रह जाती है। निष्कर्ष के तौर पर पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों के बहुत से गरीब और योग्य परिवार इस स्कीम के लाभ से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि स्कीम की शर्तों में तबदीली के उपरांत पंजाब की ज़मीनी हालातों के मुताबिक इस गरीब समर्थकी स्कीम का लाभ अधिक-से-अधिक योग्य परिवारों तक पहुँचेगा। प्रधानमंत्री के साथ 1 सितम्बर 2018 को हुई मीटिंग का जि़क्र करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उस समय प्रधानमंत्री ने पंजाब में स्कीम के निम्र स्तर के प्रदर्शन का जि़क्र किया था। उन्होंने कहा कि सिफऱ् नौ महीनों में ही पंजाब का रैंक बहुत सुधरा है जो पहले 25 था, अब तीसरा आ गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इस काम को जारी रखते हुए हर ग्रामीण गरीब परिवार को पक्का घर मुहैया करवाएगी। उन्होंने कहा कि सीमित किस्म के नियमों के कारण बड़े स्तर पर गरीब परिवार इस स्कीम का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं। इस समस्या के हल के लिए मुख्यमंत्री ने कच्चे घर की एक उपयुक्त परिभाषा की सलाह देते हुए कहा कि मौजूदा नियमों में पक्की ईंटों और लकड़ी के बाले भी शामिल किये जाने चाहिएं जो कि स्कीम के घेरे की शर्तों में नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने माँग की कि स्कीम की प्रस्तावित परिभाषा में पक्की ईंटों और लकड़ी के बाले भी शामिल किये जाएँ जिससे पंजाब के ज़मीनी हालातों के मुताबिक अधिक-से-अधिक ग्रामीण गरीब परिवारों को स्कीम का लाभ मिल सके।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO