हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दी प्रधानमंत्री को बधाई

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नरेन्द्र मोदी को लगातार दूसरी बार लोक सभा आम चुनावों में अभूतपूर्व व जबरदस्त जीत हासिल कर देश के प्रधान मंत्री बनने पर प्रदेशवासियों की ओर से बधाई दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों ने स्पष्ट रूप से आम चुनावों में नरेंद्र मोदी के पक्ष में एक विशाल जनादेश दिया है।उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में देश विकास और अन्य क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छूएगा और भारत उनके सक्षम और गतिशील नेतृत्व में एक विश्व शक्ति के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण भरोसा है कि आने वाले वर्षों में हिमाचल प्रदेश को विकास के मामले में विशेष सौगात मिलेगी।मुख्यमंत्री ने भारत के प्रधान मंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के यादगार और विकासोन्मुख कार्यकाल की कामना की।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO