भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

Posted on

नरेंद्र मोदी आज दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पदभार संभालेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नरेंद्र मोदी और कैबिनेट के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक सदैव अटल समाधि पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। अन्य भाजपा नेता जे पी नड्डा, पीयूष गोयल और गिरिराज सिंह ने भी श्रद्धांजलि दी। कमल के आकार में बने स्मारक सदैव अटल समाधि का उदघाटन पिछले साल दिसंबर में हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ था। बाद में प्रधानमंत्री मोदी इंडिया गेट के पास बने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे जहां उन्होंने शहीद जवानों को नमन किया। यह 40 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और यह देश के लिए शहीद जवानों को समर्पित है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO