Uncategorized
मिलिटरी कोर्ट का फैसला, करमबीर सिंह संभालेंगे नौसेना प्रमुख का पद
नई दिल्ली – नेवी चीफ नियुक्ति विवाद मामला में मिलिटरी कोर्ट ने केस को 4 हफ्तों के लिए स्थगित कर दिया है। कोर्ट ने करमबीर सिंह को 31 मई को नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने का आदेश भी दिया है। करमबीर सिंह की नियुक्ति आवेदक द्वारा दायर याचिका और कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन है।बता दें कि इससे पहले वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किए जाने के खिलाफ वाइस एडमिरल विमल वर्मा ने मिलिटरी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। एडमिरल वर्मा यह जानने की मांग के साथ मिलिटरी कोर्ट पहुंचे कि लाइन ऑफ कमान में वरिष्ठतम होने के बावजूद अगले नौसेना प्रमुख पद के लिए उन्हें नजरंदाज क्यों किया गया।दरअसल, विमल वर्मा ने एतराज जताया था कि सरकार ने मेरिट आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुए यह चयन किया है और पद के लिए वरिष्ठतम अधिकारी की नियुक्ति की जाने वाली परंपरा नहीं अपनाई। वर्तमान एडमिरल लांबा 30 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अब उनकी जगह मेरिट के आधार पर एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है।