पंजाब

सरकारी खज़ाने को नुक्सान पहुंचाने वाले बख्शे नहीं किए जाएंगे-अरुणा चौधरी

Posted on

परिवहन विभाग ने धोखाधड़ी करने वाले 3 ऑटो डीलरों के पोर्टल किये सील

चंडीगढ़ – सरकारी खज़ाने को नुक्सान पहुंचाने वालों के साथ सख्ती से निपटते हुए परिवहन विभाग ने धोखाधड़ी करने वाले तीन ऑटो डीलरों के पास से 55.74 लाख रुपए की रिकवरी करते हुए उनके पोर्टल सील करने का फ़ैसला किया है। परिवहन मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी ने आज यहाँ जारी प्रैस बयान के द्वारा खुलासा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार सरकारी खज़ाने को नुक्सान पहुंचाने वालों के खि़लाफ़ कार्यवाही के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।परिवहन मंत्री ने इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग ने अमृतसर के 3 ऑटो डीलरों द्वारा वाहन बेचते समय खरीददार से पूरा टैक्स वसूल कर सरकारी खज़ाने में बनते टैक्स में से सिफऱ् आधी कीमत का टैक्स भरकर परिवहन विभाग के साथ धोखा किया जा रहा है जिससे सरकारी खज़ाने को नुक्सान हो रहा है।श्रीमती चौधरी ने कहा कि परिवहन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नोवलटी हौंडयी, आरियन हौंडयी और पी.एन.आर.मोटरज़ नामक 3 डीलरों से 55,74,223 (55.74 लाख) रुपए की रिकवरी करते हुए इनके पोर्टल सील कर दिए हैं। परिवहन मंत्री ने इस संबंधी विस्तार में जानकारी देते हुए बताया कि कुल 55.74 लाख रुपए की रिकवरी में से नोवलटी हौंडयी के पास से 11,85,154 रुपए, आरियन हौंडा के पास से 6,43,780 रुपए और पी.एन.आर. मोटरज़ के पास से 37,45,289 रुपए रिकवर किये गए हैं। उन्होंने बताया कि हरेक एजेंसी का 5 साल ऑडिट करने की योजना कार्यवाही अधीन है।परिवहन मंत्री श्रीमती चौधरी ने आगे बताया कि राज्य परिवहन कमिश्नर श्री दिलराज सिंह द्वारा मामले की गहराई से जांच जारी है जिससे इस मामले की जड़ तक जा कर इस धंधे में शामिल अन्यों को काबू किया जा सके। उन्होंने अपनी सरकार की दृढ़ता दोहराते हुए कहा कि ईमानदारी को कायम रखना सरकार की वचनबद्धता है और ऐसे गलत कार्यों में शामिल किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्ती से निपटने के लिए हमेशा ही तत्पर रहेगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO