भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

Posted on

भक्त का भगवान के साथ ऐसा बंधन काशी ने पहली बार नहीं देखा, बल्कि जब भी प्रधानमंत्री को मौक़ा मिला उन्होंने बाबा-विश्वनाथ के दर्शन किए. प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले उन्होंने 2014 में भी विश्वेश्वर के दर्शन किए थे और 2019 में भी.देश में स्थित 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक विश्वेश्वर का प्रधानमंत्री ने विधि-विधान से षोडशोपचार और संक्षिप्त रूद्राभिषेक किया. एक्राग मन से उन्होंने पूजा की और इसके बाद आशीर्वाद भी लिया. प्रधानमंत्री ने आचार्य का वरण किया, यानि उन्होंने पूजा ख़त्म होने के बाद अंगवस्त्र देकर विश्व कल्याण, शांति और समृद्धि का आशीष लिया. देवों के देव महादेव में प्रधानमंत्री की आस्था जगजाहिर है. चुनावों के अंतिम दौर के मतदान का चुनाव प्रचार समाप्त के बाद 18 मई को प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम भी पहुंचे थे और महादेव की अराधना की. चुनाव नतीजे आने के बाद काशी में अपने पहले संबोधन में प्रधानमंत्री भी काशी के रंग में रंगे हुए नज़र आए. प्रधानमंत्री मोदी शक्ति के उपासक हैं और महादेव उनके आराध्य. पीएम मोदी की परिश्रम पूंजी है, तो तप उनका मनोबल, जनकल्याण उनका संकल्प है, तो देश का विकास लक्ष्य. विश्न की पुरातन नगरी से प्रधानमंत्री ने एक बार फिर नई ऊर्जा, नए लक्ष्य का संदेश पूरे देश को दिया.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO