खेल
निशानेबाज़ी विश्व कप में सौरभ चौधरी ने जीता गोल्ड
भारत के 17 वर्षीय युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने म्यूनिख में चल रहे निशानेबाजी विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता.सौरभ का सीजन में यह दूसरा वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल है. तीन महीने पहले फरवरी में उन्होंने दिल्ली में भी स्वर्ण जीता था.युवा निशानेबाज ने फाइनल में अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 245 का स्कोर पीछे छोड़ दिया. सौरभ ने 246.3 का नया रिकॉर्ड स्कोर बनाकर पहला स्थान हासिल किया.