पंजाब

7वीं आर्थिक जनगणना: ट्रेनरों के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप लगाई

Posted on

7वीं आर्थिक जनगणना के लिए फील्ड का काम अगले महीने से होगा शुरू

चंडीगढ़ – 7वीं आर्थिक जनगणना के लिए सोमवार को राज श्री होटल में पंजाब के ट्रेनरों की एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप का प्रबंध किया गया। समागम का उद्घाटन करते हुए डायरैक्टर, आंकड़ा और योजना विभाग चण्डीगढ़ श्री हरीश नायर ने बताया कि इस वर्कशाप में हिस्सा लेने वालों को इस क्षेत्र में गणना के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मुख्य विधियों, प्रक्रियाओं, डिजिटल प्लेटफार्म और अन्य साधनों सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जायेगा।श्री एम.एल. शर्मा, आर्थिक सलाहकार और योजनाबंदी, पंजाब ने कहा कि इस जनगणना में राज्य की कृषि या ग़ैर कृषि क्षेत्र की हर तरह की आर्थिक गतिविधियों को शामिल किया जायेगा।उन्होंने बताया कि इस जनगणना में संस्थाओं की संख्या, रोजग़ार प्राप्त व्यक्तियों, वित्त के स्रोत, स्वामित्व की किस्म आदि सम्बन्धी विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। प्राप्त हुई यह जानकारी छोटे से छोटे स्तर की योजनाबंदी में सहायक होगी और जी.डी.पी. में अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के योगदान का पता लगाने के लिए इस्तेमाल की जायेगी।और जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 7वीं आर्थिक जनगणना-2019 का आयोजन केंद्र सरकार के स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्पलीमैंटेशन मंत्रालय द्वारा देश की समूह संस्थाओं के विभिन्न ऑपरेशनल और ढांचागत पहलूओं संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि 7वीं आर्थिक जनगणना जून 2019 में शुरू होगी और इस काम को 3 महीनों की समय सीमा के अंदर मुकम्मल किया जायेगा।उन्होंने बताया कि स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्पलीमैंटेशन मंत्रालय द्वारा इलैक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कॉमन सर्विस सैंटर्ज़, सी.एस.सी. ई -गवर्नेंस सर्विसज़ इंडिया लिमिटड, स्पैशल पर्पज़ व्हीकल के साथ 7वीं आर्थिक जनगणना के लिए इम्पलीमैंटिंग एजेंसी के तौर पर हिस्सेदारी की गई है। इस आर्थिक जनगणना में डाटा कैपचर, प्रामाणिकता, रिपोर्ट जनरेशन और प्रसार के लिए आई.टी. आधारित डिजिटल प्लेटफार्म का प्रयोग किया जायेगा।वर्कशाप के दौरान अन्यों के अलावा सहायक डायरैक्टर क्षेत्रीय दफ़्तर मोहाली, श्री राजेश कुमार, डिप्टी डायरैक्टर जनरल, आर.ओ. मोहाली श्री एस.के. मदान, डी.डी.जी., एफ.ओ.डी. हैड्डक्वाटजऱ् नयी दिल्ली, श्री ध्रीजेश तिवाड़ी शामिल थे।इस वर्कशाप में केंद्रीय और राज्य सरकार के दफ़्तरों, जिनमें मोहाली और जालंधर के क्षेत्रीय दफ़्तर और इनके उप क्षेत्रीय दफ़्तरों, पंजाब राज्य औद्योगिक विभाग, पंजाब राज्य – आर्थिक और आंकड़ा एवं सी.एस.सी. के जि़ला मैनेजर और जि़ला कोऑर्डीनेटर शामिल हैं, के 200 के करीब भागीदारों ने सम्मिलन किया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO