पंजाब

नगर पंचायत तलवाड़ा और भादसों के आम चुनाव का ऐलान

Posted on

नगर निगम / म्यूंसिपल कौंसिल /नगर पंचायतों के 18 वार्डों के उप चुनावों का भी ऐलान
चंडीगढ़ – राज्य चुनाव कमिश्नर, पंजाब श्री जगपाल सिंह संधू द्वारा आज नगर पंचायत तलवाड़ा और भादसों के आम चुनाव और नगर निगम / म्यूंसिपल कौंसिलों /नगर पंचायतों के 18 वार्डों के उप चुनाव का ऐलान किया गया। सम्बन्धित नगर निगम और नगर कौंसिलों / नगर पंचायतों के अधीन आते क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है जो चुनाव प्रक्रिया मुकम्मल होने तक जारी रहेगी।श्री संधू ने आगे कहा कि इस सम्बन्धी नामांकन दाखि़ल करने की प्रक्रिया तारीख़ 04.06.2019 से शुरू हो जायेगी और तारीख़ 11.06.2019 तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की पड़ताल तारीख़ 12.06.2019 को होगी, तारीख़ 13.06.2019 को नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे और इसी दिन चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिए जाएंगे। तारीख़ 21.06.2019 को प्रात:काल 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटें डाली जाएंगी और इसी दिन चुनाव के बाद वोटों की गिनती की जायेगी।श्री संधू ने बताया कि 01.01.2019 तक सभी योग्य वोटरों की सूची अपडेट कर दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि उप चुनाव नगर निगम अमृतसर के वार्ड नं. 50 और 71, नगर निगम बठिंडा के वार्ड नं. 30, नगर निगम फगवाड़ा के वार्ड नं. 30 और 35, नगर निगम मोगा के वार्ड नं. 20, नगर कौंसिल उड़मुड़ टांडा के वार्ड नं. 4, नगर कौंसिल संगरूर के वार्ड नं.23, नगर कौंसिल धुरी के वार्ड नं. 6, नगर कौंसिल मलेरकोटला वार्ड नं. 29, नगर कौंसिल धारीवाल के वार्ड नं. 2, नगर कौंसिल दोराहा के वार्ड नं. 4, नगर कौंसिल बुढलाढा के वार्ड नं. 18, नगर कौंसिल ढिल्लवां के वार्ड नं. 2 और 11, नगर कौंसिल फिऱोज़पुर के वार्ड नं. 8, नगर कौंसिल अबोहर के वार्ड नं. 22 और नगर पंचायत लोहियाँ ख़ास के वार्ड नं. 6 में होंगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO