खेल

स्टीव स्मिथ ने हूटिंग करने वाले क्रिकेट फैंस को दिया करारा जवाब

Posted on

आईसीसी विश्व कप 2019 से पहले हर टीम के अभ्यास मैच चल रहे हैं। बीते शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वार्मअप मैच हुआ था। ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ एक साल के बैन के बाद वापसी कर रहे हैं। स्टीव स्मिथ को इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में हूटिंग का सामना करना पड़ गया था। स्टीव स्मिथ जैसे ही मैदान पर बल्लेबाजी करने आए थे उसी दौरान दर्शक उन्हें चीटर बोलना शुरू हो गए थे।स्टीव स्मिथ पर इन बातों का कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में शतकीय पारी खेलकर सबका मुंह बंद कर दिया। स्मिथ ने मैच के बाद कहा कि लोग उन्हें क्या कहते हैं उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्हें मैदान पर रन बनाने हैं जो वह बखूबी करते हैं। मैच के बाद स्टीव स्मिथ ने बात करते हुए कहा, जब मैं बल्लेबाजी के लिए उतरा तो मैंने कुछ चीजें सुनी। हालांकि मुझे कुछ समझ नहीं आया। मैं केवल अपने खेल पर ध्यान लगाने की कोशिश कर रहा था। अच्छी बात ये रही कि आज मैं कुछ रन बनाने में कामयाब रहा। उससे भी ज्यादा अहम बात ये है कि विश्व कप शुरू होने से ठीक पहले मैंने क्रीज पर समय बिताया। स्मिथ ने आगे कहा कि उन्हें हूटिंग से फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा मुझे ऑस्ट्रेलिया के बाकी खिलाडिय़ों का पूरा साथ मिल रहा है और वही मेरे लिए बहुत जरूरी है। मेरा काम है कि मैं अपने साथी खिलाडिय़ों और ऑस्ट्रेलिया के सारे लोगों को गौरवानिव्त कर सकूं ।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO