व्यापार

जेट के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल और उनकी पत्‍नी को विदेश जाने से रोका

Posted on

जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल को आव्रजन अधिकारियों ने शनिवार को मुंबई हवाई अड्डे पर विदेश के लिये उड़ान भरने से ठीक पहले रोक दिया। गोयल दंपत्ति एमिरेट्स की उड़ान संख्या ईके 507 से दुबई होते हुए लंदन के लिये उड़ान भरने वाले थे। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल ईके 507 उड़ान से लंदन जा रहे थे। उन्हें देश छोड़ने से रोक दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक गोयल लंदन जा रहे थे, इसके लिए उन्होंने पहले दुंबई की फ्लाइट ली थी। जेट एयरवेज के मुताबिक सारे सूटकेस अनीता गोयल के नाम से थे. ये सूटकेस भी विमान से उतार लिए गए जिससे उड़ान में एक घंटे से अधिक की देरी हुई।रिपोर्ट के मुताबिक उड़ान दोपहर तीन बजकर 35 मिनट पर रवाना होनी थी. दोनों को उतारने के बाद विमान ने शाम पांच बजे के बाद उड़ान भरी। सूत्रों के अनुसार, नरेश गोयल बंद हो चुकी कंपनी जेट एयरवेज के बारे में विमानन कंपनी एतिहाद और हिंदुजा समूह के कार्यकारियों के साथ बैठक करने के लिए जा रहे थे।जेट एयरवेज का ऑपरेशन नकदी संकट के कारण 17 अप्रैल से बंद है. कंपनी ने कई महीने से अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया है। कंपनी पर करीब 11000 करोड़ का बकाया है. पिछले सप्ताह हिंदुजा समूह ने कहा था कि वह जेट एयरवेज में निवेश करने के अवसर का मूल्यांकन कर रही है। नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल ने मार्च में जेट एयरवेज के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था। नरेश गोयल ने 26 साल पहले जेट एयरवेज की स्थापना की थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO