संसार

सिरिल रामफोसा ने ली दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के पद की शपथ

Posted on

अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्‍यक्ष रामफोसा को छठे आम चुनाव के बाद आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति चुना गया है सिरिल रामफोसा ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के पद की शपथ ली। अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्‍यक्ष रामफोसा को छठे आम चुनाव के बाद आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति चुना गया है। अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस दो सप्ताह पहले ही संसदीय चुनाव में जीत दर्ज कर सत्ता में लौटी । सांसदों की ओर से रामफोसा के अलावा किसी को भी नामित नहीं किया गया था। अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस ने चुनाव में 400 में से 230 सीटें हासिल की थी। पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा ने भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण पिछले वर्ष फरवरी में इस्तीफा दे दिया था। रामफोसा के आज मंत्रिमंडल की घोषणा करने की संभावना है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO