भारत

राष्ट्रपति ने लोकसभा भंग करने के आग्रह पर किए हस्ताक्षर

Posted on

नई दिल्ली। आम चुनाव के नतीजों के बाद शनिवार को 16 वीं लोकसभा भंग कर दी गई और इसी से साथ नए सदन के गठन की तैयारी भी शुरू हो गई है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट की सलाह को स्वीकार करते हुए शनिवार को लोकसभा भंग करने वाले आग्रह पर हस्ताक्षर कर दिया है। राष्ट्रपति भवन द्वारा बताया गया कि राष्ट्रपति कोविंद ने संविधान के अनुच्छेद 85 के क्लॉज (2) के सब क्लॉज (B) का प्रयोग करते हुए लोकसभा भंग की है।बता दें कि कल यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इस्तीफा सौंप दिया था। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री समेत मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार करते हुए नरेंद्र मोदी से नई सरकार के बनने तक पद पर बने रहने का आग्रह किया। ज्ञात हो 16वीं लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को खत्‍म हो रहा है। इसकी पहली बैठक 4 जून 2014 को बुलाई गई थी और उस वक्‍त नवनिर्वाचित सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी।16th लोकसभा के भंग होने के साथ ही 17वीं लोकसभा के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। इसी बीच खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार शाम राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक शनिवार शाम 5 बजे NDA संसदीय दल की बैठक के बाद पीएम मोदी नई सरकार के गठन के लिए राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति कोविंद से मिलने के लिए जाएंगे।इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में चुनाव आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर उनको नवनिर्वाचित 542 सांसदों की सूची सौंपी। बता दें कि 16वीं लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO