भारत
अमेठी के बरौलिया गांव के पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या
उत्तर प्रदेश के अमेठी में भाजपा नेता और बरौलिया गाँव के पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह को अज्ञात बदमाशो ने गोलीमार कर हत्या कर दी। बदमाशों ने हत्या कर घटना स्थल से फरार हो गए। घर वालों ने सुरेंद्र सिंह को तुरंत इलाज के लिए निकट के अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घर वालो की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई शुरू की। पुलिस ने कई लोगों के हिरासत में ले लिया है। अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए अमेठी रावना हो चुकी है। फिलहाल अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।