भारत

कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को सुप्रीम कोर्ट से झटका

Posted on

सारदा मामले में आईपीएस और कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर को सुप्रीम कोर्ट से झटका। गिरफ़्तारी से बचने के लिए कोर्ट में की थी अपील। सात दिनों की अंतरिम राहत की मियाद आज हो रही है ख़त्म.सारदा चिट फंड घोटाले में कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को सुप्रीम कोर्ट से आज बड़ा झटका लगा। कोर्ट ने राजीव कुमार की उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई थी, जब तक कि पश्चिम बंगाल में संबंधित जूडिशल कोर्ट उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला नहीं करती है।सुप्रीम कोर्ट ने राजीव कुमार से कहा कि वह कलकत्ता हाई कोर्ट या ट्रायल कोर्ट का रूख कर सकते है क्योंकि वहां कार्यवाही चल रही हैं। न्यायालय ने कुमार को एक सप्ताह के लिए गिरफ्तारी से राहत प्रदान की थी जिसकी समयावधि आज शुक्रवार को समाप्त हो गई।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO