व्यापार

एनडीए की जीत के बाद शेयर बाजार में तेजी जारी

Posted on

एनडीए की जीत के बाद शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी, सेंसेक्स 623 अंक की छलांग के साथ ही 39,434.72 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, निफ्टी में भी 187 अंक की तेजी.नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए की शानदार जीत के एक दिन बाद शुक्रवार को सेंसेक्स 623 अंक की छलांग से 39,434 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 187 अंक की बढ़त के साथ 11,844 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा। मोदी सरकार को निर्णायक जनादेश मिलने से निवेशकों को उम्मीद है कि आगे और नीतिगत सुधार जारी रहेंगे। इससे पहले 20 मई को सेंसेक्स और निफ्टी नए उच्चस्तर पर बंद हुए थे। एक्जिट पोल में राजग को जीत का अनुमान लगाए जाने से उस दिन बाजार में तेजी आई थी। साप्ताहिक आधार पर बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,503 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी में 437 अंक की बढ़त रही। बृहस्पतिवार सुबह को सेंसेक्स, निफ्टी दोनों ने दिन में कारोबार के दौरान का अपना रिकॉर्ड स्तर छुआ था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO