मनोरंजन

काजल अग्रवाल का बोल्ड अवतार फैंस को आ रहा है पसंद

Posted on

बॉलीवुड में फिल्म सिंघम से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल सुर्खियों में बहुत कम आती हैं। काजल अग्रवाल ने हाल ही में बोल्ड फोटोशूट कराया है जिसके तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दरअसल काजल ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।इन तस्वीरों में काजल बहुत हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। काजल के फैन्स को उनका सेक्सी लुक बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से काजल अग्रवाल सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिल्म मगधीरा, सिंघम, मैं ही राजा मैं ही मंत्री इन सुपरहिट फिल्मों में काजल अग्रवाल काम कर चुकी हैं। काजल ने अजय देवगन की फिल्म सिंघम से बॉलीवुड में एंट्री की थी।वहीं साउथ इंडस्ट्री में फिल्म मगधीरा से काजल ने अलग पहचान बनाई है। काजल अपनी जबरदस्त अदाकारी के साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। साउथ इंडस्ट्री में काजल अपनी अदाकारी से नई पहचान बना रही हैं। आज हम आपको काजल के नए लुक की कुछ तस्वीरें दिखाएंगे।काजल का जन्म जून 1985 में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। काजल का परिवार मुंबई में ही रहता है। काजल के पिता का टैक्सटाइल का बिजनेस है और उनकी मां भी बिजनेस करती हैं।बॉलीवुड में काजल ने 2004 में क्यों हो गया फिल्म से डेब्यू किया था। यह फिल्म 2008 में चार साल बाद रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजल ने ऐश्वर्या की दोस्त का किरदार निभाया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO