संसार

मिसाइल परीक्षण कर पाक ने कहा, भारत के साथ चाहते हैं शांति वार्ता

Posted on

इस्लामाबाद – पाकिस्तान ने गुरुवार को सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-2 का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल 1,500 किमी तक मार करने में सक्षम है। भारत के प्रमुख शहर इसके दायरे में आ गए हैं। परीक्षण के बाद पाकिस्तान ने यह संकेत भी दिया कि वह भारत के साथ शांति वार्ता करना चाहता है।पाकिस्तान की सेना ने एक बयान में कहा, ‘शाहीन-2 मिसाइल 1,500 किलोमीटर तक पारंपरिक और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। यह उच्च क्षमता वाली मिसाइल है जो पाकिस्तान की रणनीतिक जरूरतों को पूरा करती है।’ अरब सागर में किए गए इस परीक्षण का सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और इंजीनियर गवाह बने।राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस उपलब्धि के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी है। पाकिस्तान ने यह मिसाइल परीक्षण ऐसे समय पर किया है जब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गत फरवरी में हुए आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों के रिश्ते बिगड़े हुए हैं।इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आंतकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद ने ली थी। इस हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मुहम्मद के ठिकाने पर हवाई हमला किया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO