क्रिकेट

पहला विश्व कप खेलने वाला जोफ्रा आर्चर विराट कोहली को करना चाहता है आउट

Posted on

नई दिल्ली – इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए दुनिया की सभी दस टीमें पूरी तरह से तैयार है और विराट की कप्तानी में भारतीय टीम भी वहां अपना दम दिखाने को बेताब है। विराट टीम इंडिया की बल्लेबाजी की जान हैं ऐसे में उनका विकेट किसी भी गेंदबाज के लिए काफी अहम रहेगा। इस बार इंग्लैंड की तरफ से पहला विश्व कप खेलने वाले जोफ्रा आर्चर भी विराट को अपना शिकार बनाना चाहते हैं। जोफ्रा ने कहा कि इस टूर्नामेंट में वो भारतीय कप्तान विराट कोहली का विकेट लेना चाहते हैं। जोफ्रा को इंग्लैंड की टीम में इस विश्व कप के लिए खास तौर पर शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज के बारबादोस के 24 वर्ष के जोफ्रा आर्चर को इंग्लिश टीम में इस विश्व कप में डेविड विली की जगह 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने इंग्लैंड के लिए वनडे में डेब्यू किया था। जोफ्रा ने अपने करियर में अब तक सिर्फ तीन वनडे और एक टी 20 मैच खेला है। जोफ्रा का मानना है कि इस विश्व कप में उन्हें इंग्लैंड के गेंदबाजों की तुलना में ज्यादा फायदा होगा क्योंकि उन्होंने आइपीएल में राजस्थान के लिए खेलते हुए विश्वके कई बेस्ट बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी की है। विराट के बारे में जोफ्रा आर्चर ने कहा कि मैं उनका विकेट लेना चाहूंगा क्योंकि मैं आइपीएल में उनका विकेट नहीं ले पाया था। मुझे लगता है कि ज्यादातर मुकाबलों में लेग स्पिनर ने उनका विकेट लिया था। मैं एबी डिविलियर्स के खिलाफ भी गेंदबाजी करना चाहता हूं, लेकिन अब वो दक्षिण अफ्रीका के लिए नहीं खेलते हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO