पंजाब
गेहूं की सरकारी खरीद 25 मई तक जारी रहेगी – कन्नू गर्ग
किसानों को 1,02,88,17,600 रुपये का भुगतान कर दिया गया है।
श्री आनंदपुर साहिब – हाड़ी के सीजन वर्ष 2019-20 के दौरान गेहूं की सरकारी खरीद 25 मई तक जारी रहेगी, जिन किसानों ने अपनी फसल अभी तक मंडियों में नहीं भेजी है वह 25 मई तक मंडियों में अपनी फसल बेच सकते हैं। यह जानकारी एस डी एम श्री आनंदपुर साहिब कन्नू गर्ग ने एक विशेष भेंट वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद का काम पूरा होने के साथ-साथ, एजेंसियों द्वारा खरीद और फसल उठाने की व्यवस्था भी बढ़ा दी है। जबकि श्री कीरतपुर साहिब, अंगमपुर, तखतगढ़, नंगल, डुमेवाल, नूरपुर बेदी, सुरेवाल, अबियाना, सूखा माजरा तथा अजोली मंडी में फसल की खरीद पूरी हो रही है। एवं सरकारी खरीद 25 मई तक पूरी हो जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि कल शाम तक आनंदपुर साहिब में 58 हजार 308 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था।एस डी एम के द्वारा किसानों से अपील करते हुए कहा गया है कि श्री आनंदपुर साहिब के किसान अभी भी 25 मई तक मंडियों में जाकर अपना गेहूं बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खरीद एजेंसियों के माध्यम से गेहूं की खरीद के उचित प्रबंधों के कारण किसानों को मंडियों में कोई समस्या नहीं होगी।