खेल

विश्व कप से पहले भारत के लिए आई खुशखबरी, केदार जाधव हुए फिट

Posted on

इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के पहले भारतीय टीम के लिए यह खुशखबरी आई कि मध्यक्रम के बल्लेबाज केदार जाधव फिट घोषित कर दिए गए। केदार अब टीम इंडिया के साथ 22 मई को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। चोटिल होने के बाद से ही केदार टीम इंडिया के फिजियो पैट्रिक फरहत की निगरानी में थे। पिछले हफ्ते दोनों मुंबई में ही मौजूद थे। कुछ प्रशिक्षण सत्रों के बाद ही गुरुवार की सुबह फरहत द्वारा एमसीए में कराए गए फिटनेस टेस्ट के बाद फरहत ने जाधव की रिपोर्ट को बीसीसीआई को सौंपी थी। जहां उन्हें फिट घोषित कर दिया गया।34 वर्षीय केदार जाधव को आईपीएल के 12वें सीजन में चोट लगी थी। फिल्डिंग के दौरान उनका कंधा चोटिल हो गया था। शुरुआत में चोट इतनी गंभीर नहीं लग रही थी लेकिन रिकवरी में उम्मीद से ज्यादा समय लगा। जिसका खामियाजा चेन्नई टीम को भी भुगतना पड़ा था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO