भारत

फोनी तूफान कहर से उबर रहा उडीसा, जिंदगियां धीरे-धीरे सामान्य होने की ओर

Posted on

फोनी तूफान कहर से उडीसा उबर रहा है, लगातार चलाये जा रहे राहत कार्यों के बाद जिंदगी धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। शहरी और ग्रमीण इलाकों में बिजली और पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने का काम बहुत तेजी से चल रहा है।उडीसा में फोनी तूफान के बाद लगातार चलाये जा रहे राहत कार्यों के बाद जिंदगी धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। शहरी और ग्रमीण इलाकों में बिजली और पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने का काम बहुत तेजी से चल रहा है तो स्वास्थय और बैंकिग सुविधाओं पर भी सरकार का फोकस है। केन्द्र और राज्य सरकार के प्रयासों में तमाम गैर सरकारी संगठन भी बढ चढकर सहयोग कर रहे है फोनी से प्रभावित पुरी जिले में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कल केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर केंद्रीय सहायता केकुछ नियमों में छूट देने की मांग की है।राज्य सरकार ने तूफान के कारण 12 हजार करोड़ रुपए के नुकसान का आकलन किया है फोनी चक्रवात के कहर के बाद अब ओडिशा में जनजीवन धीरे धीरे ही सही लेकिन पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों की संयु्क्त पहल का ही नतीजा रहा है कि अब हालात सामान्य होते जा रहे हैं। एनडीआरएफ की तरफ से भी लगातार मदद के हाथ बढ़ाए जा रहे हैं। एक तरफ जहां शासन प्रशासन दिन रात राहत और पुनर्वास के कार्य मे लगा है वहीं तमाम स्वयंसेवी संस्थाएं भी लोगों को मुफ्त में राशन उपलब्ध करवा रही है। इन संस्थाओं के जरिए प्रभावित लोगों को मुफ्त में खाने पीने की चीजें और जरूरी सामान दिए जा रहे हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO