भारत
लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर के लिए प्रचार तेज़
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी दौर के लिए चुनाव प्रचार जारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और प. बंगाल में करेंगे पांच रैलियां। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी उत्तर प्रदेश में करेंगे जनसभाएं।लोकसभा चुनाव अब अपने आखिरी और सातवें पड़ाव की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। तमाम सियासी दल मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और प. बंगाल में पांच रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी उत्तर प्रदेश में मऊ, चंदौली, मिर्ज़ापुर में धुंधाधार चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं पीएम प. बंगाल के मथुरापुरा और दमदम में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी आज उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, बलिया औऱ देवरिया में चुनावी सभाएं करेंगे।आखिरी दौर के चुनाव के लिए विपक्षी दलों ने भी कसी कमर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज बिहार के पटना साहिब में रोड शो। राहुल उत्तर प्रदेश में एक चुनावी रैली को करेंगे संबोधित। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव औऱ बसपा प्रमुख मायावती की वाराणसी में आज महारैली।