पंजाब

फेसबुक पर बिना मंजूरी फैंनज ऑफ सन्नी देओल’ पेज चलाने का मामला

Posted on

गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार सन्नी देओल के चुनावी ख़र्च में 1 लाख 74 हज़ार 6 सौ 44 रुपए जोडऩे के आदेश

चंडीगढ़ – गुरदासपुर लोक सभा हलके से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सन्नी देओल के प्रचार के लिए फेसबुक पर बिना मंजूरी लिए चलाए जा रहे फैंनज़ ऑफ सन्नी देओल’ मामले में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई शिकायत पर कार्यवाही करते हुये नोडल अफ़सर, मीडिया सर्टीफिकेशन और मोनिटरिंग कमेटी, गुरदासपुर द्वारा भाजपा उम्मीदवार सन्नी देओल के चुनावी ख़र्च में 1 लाख 74 हज़ार 6 सौ 44 रुपए जोडऩे के आदेश दिए हैं।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब डा. एस करुणा राजू ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा  6 मई, 2019 को भारतीय चुनाव आयोग के पास उपरोक्त मामले सम्बन्धी शिकायत भेजी गई थी। जिस पर नोडल अफ़सर, मीडिया सर्टीफिकेशन और मोनिटरिंग कमेटी, गुरदासपुर के द्वारा जांच करवाई गई और जांच के दौरान फैंनज़ ऑफ सन्नी देओल’ के एडमिन और भाजपा उम्मीदवार को इस सम्बन्धी नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण माँगा, परन्तु निश्चित समय तक एडमिन और भाजपा उम्मीदवार द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। इस पर शिकायत को दुरुस्त मानते हुये भाजपा उम्मीदवार के चुनावी खर्चों में 1 लाख 74 हज़ार 6 सौ 44 रुपए जोडऩे का फ़ैसला किया गया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO