संसार

ईरान के ख़िलाफ संयम बरते अमेरिका: यूरोपियन संघ

Posted on

ईरान में चल रहीं गतिविधियों की पृष्ठभूमि में यूरोपियन संघ के विदेश नीति प्रमुख फेडेरिका मोघैरिनी ने अमेरिका से ईरान के ख़िलाफ संयम बरतने को कहा। ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने अमेरिका पर मामले को तूल देने का लगाया आरोप।अमेरिका और ईरान के बीच चल रही तनातनी के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख फेडेरिका मोघैरिनी से मुलाकात की। बैठक के बाद मोघैरिनी ने कहा कि यूरोपीय संघ के सभी सदस्य देश ऐसी परिस्थितियों में अमेरिका से उम्मीद करते हैं कि वो इस मामले में संयत बरते और समझ से काम ले। यूरोपीय संघ ने अमेरिका से किसी भी सैन्य विकल्प के बारे में सोचने से बचने की सलाह दी।

मोगेरिनी ने वार्ता की जरुरत पर जोर देते हुए कहा कि ‘‘क्षेत्र में मतभेदों को हल करने और संघर्ष से बचने का यह एकमात्र और सबसे अच्छा तरीका है।’’ मोगेरिनी ने कहा, ‘‘हम ईरान के साथ परमाणु समझौते, उसके क्रियान्वयन का पूरी तरह समर्थन करते रहेंगे।’’अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने अंतिम क्षणों में ब्रसेल्स की यात्रा करने का फैसला किया, जहां उन्होंने 2015 के समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले तीन यूरोपीय देशों ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के अपने समकक्षों से मुलाकात की।

प्रतिबंधों से राहत के बदले में ईरान की परमाणु आकांक्षाओं पर लगाम लगाने के लिए यह समझौता किया गया था। कूटनीतिक तनावों में सैन्य आयाम जोड़ते हुए अमेरिका ईरान की ओर से उत्पन्न कथित खतरे का मुकाबला करने के लिए फारस की खाड़ी में एक विमानवाहक पोत और बी-2 बमवर्षक विमानों की तैनाती कर रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक साल पहले इस समझौते से अलग होने का फैसला किया जिसके बाद गत सप्ताह ईरान ने घोषणा की कि वह समझौते के तहत किए गए अपने कुछ वादों को निलंबित कर रहा है.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO