भारत

चंदा कोचर और उनके पति फिर ईडी के समक्ष पेश हुए

Posted on

आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन बैंक कर्ज धोखाधड़ी और धनशोधन से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय मंगलवार को एक बार फिर आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर से पूछताछ की। सोमवार को नई दिल्ली में ईडी के खान मार्केट स्थित कार्यालय में चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर से आठ घंटे तक पूछताछ हुई थी। आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर आईसीआईसीआई -वीडियोकॉन बैंक कर्ज धोखाधड़ी और धनशोधन से जुड़े मामले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष फिर पेश हुए। सोमवार को दोनों से ईडी ने आठ घंटे से अधिक तक पूछताछ की थी। यह पहला मौका है जब एजेंसी उनसे दिल्ली में पूछताछ कर रही है। मार्च में एजेंसी ने उनसे मुंबई में पूछताछ की थी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कोचर और उनके पति मंगलवार को तय समय पर 11:30 बजे ईडी के खान मार्केट स्थित दफ्तर पहुंचे। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि ईडी ने सोमवार को दोनों से किस तरह के सवाल किये। सूत्रों ने कहा कि उनसे वीडियोकॉन समूह के साथ व्यक्तिगत और आधिकारिक लेनदेन को लेकर पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि दोनों के बयान धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किये गये। उन्होंने कहा कि कोचर दंपति को इस महीने की शुरुआत में जांच एजेंसी के सामने पेश होना था लेकिन उन्होंने इसके लिए और समय मांगा था जिसकी मंजूरी दे दी गई थी। ईडी ने दीपक कोचर के भाई राजीव कोचर से इस मामले में कई बार पूछताछ की है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल की शुरुआत में चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर, धूत और अन्य के खिलाफ आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वीडियोकॉन समूह को 1,875 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी देने के मामले में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच के लिए पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था। सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO